हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी नसीब पठान मंगलवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके छोटे भाई के दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान फोन पर भी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह को सांत्वना व्यक्त की। मधुसूदन मिस्त्री, छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पूनिया, एआईसीसी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने फोन पर पूर्व विधायक गजराज सिंह से बात की और दुःख की इस घड़ी में भरोसा दिलाया कि समस्त कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। छोटे भाई के निधन पर उनके घर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने भी कहा कि गजराज सिंह के साथ उनके बहुत पुराने संबंध हैं और गजराज सिंह के साथ मिलकर खूब संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें यह समाचार मिला वह तुरंत संवेदना ज़ाहिर करने के लिए गजराज सिंह के घर पहुंचे।
Modular kitchen baskets पर पाएं 50% की छूट और वो भी Lifetime Guarantee और 100% Replacement के साथ। सुमन्जय ट्रेडर्स (SJT) होलसेल व रिटेल के विक्रेता। सम्पर्क करें- उदित गर्ग:- 9917251884, 9897704643

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

























