👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस पर मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार ने हापुड़ के प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र कुमार अग्रवाल को निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए सम्मानित किया. इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 20 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया. इस संगोष्ठी में कृषि तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों के वैज्ञानिक, अधिकारी, विशेषज्ञ छात्र व कृषक शामिल हुए.






















