मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानित व्यक्तिओ और धर्म गुरुओं ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश तोमर का जिला कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई कमान द्वारा नरेश तोमर को जनपद हापुड़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष नरेश तोमर का अल्पसंख्यक मोर्चा व मुस्लिम समाज के सम्मानित व्यक्तियो, धर्म गुरुओं द्वारा पगड़ी व फूलो की माला पहनाकर व चांदी का पेन भेटकर स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी व धर्म गुरुओ की बैठक लेते कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास नारे पर कार्य कर रही है। सभी समाज व समुदायों व पात्र अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी, धर्मगुरु कारी शहजाद, मुल्लाजी इरफान, डॉ असद सिद्दीकी, डा दिलशाद अली, डॉ फिरोज खान, मोहसिन मलिक , मो वसीम, राशिद अली, मोहम्मद अहमद, आसिफ मेवाती, सलमान शबनम, मो इरफान आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























