👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/विनोद गुप्ता(ehapurnews.com): यहां छोटा बाजार में स्थित सत्य नारायण मंदिर से बदमाश भगवान जी की पीतल की मूर्तियां व अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ले गए। मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बदमाश रात को मंदिर में आ धमका और मंदिर से एक घंटी,शंख,पादुका,लक्ष्मी जी की मूर्ति,एक पंच चैमुख,गणेश जी की मूर्ति आदि चोरी कर ले गए। आरोपी की शिनाख्त हो गई है और जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099























