
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन, अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकल गए मोहर्रम के जुलूस में करतब भी किए गए। यह जुलूस बाबूगढ़ के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।
बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस बल व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रही। ताजिया बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। वहीं जुलूस में लाठी-डंडों से करतब किए। पुलिस ने ड्रोन आदि की मदद से जुलूस की मॉनिटरिंग की। इस दौरान सभासद नगर कमेटी के सदस्य, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसआई नवीन कुमार गौतम, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक आयशा सिंह, उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह मौजूद रहे।























