
श्मशान घाट मार्ग पर कीचड़ ने खोली विकास की पोल, कीचड़ भरे रास्ते से निकली अर्थी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के चमरी फाटक स्थित श्मशान घाट मार्ग पर जलभराव और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जाने वाले लोगों को भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सड़क पर जलभराव और दलदल जैसी स्थिति के बीच सैकड़ों लोग अर्थी लेकर श्मशान घाट पहुंचे। बदहाल रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मार्ग की स्थिति सुधारने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वह कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं निकाला गया है जिसकी वजह से बेहद परेशान है। उनकी सुनने वाला कोई नहीं हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















