सांसद ने हापुड़ के लिए मांगी रेल सुविधाएं










सांसद ने हापुड़ के लिए मांगी रेल सुविधाएं
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की तथा मेरठ से हापुड़-मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक तथा मेरठ से मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर-अम्बाला होते हुए कटरा तक वन्दे भारत ट्रेन चलाये जाने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 के बजट में रेल मंत्री द्वारा देश में 75 नई वन्देभारत ट्रेन चलाये जाने की घोषणा का अभिनन्दन करते हुए कहा कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का आर्थिक दृष्टि से मुख्यालय है। मेरठ के महत्त्व तथा भारी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए मेरठ से हापुड़-मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक तथा मेरठ से मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर-अम्बाला होते हुए कटरा तक वन्देभारत ट्रेन चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपरोक्त मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कुशल नेतृत्व में रेल मंत्रालय निस्संदेह नित्य नए आयाम छू रहा है।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर








Related Posts

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

🔊 Listen to this सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना-पिलखुवा रोड पर हुए गंभीर सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र…

Read more

शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण

🔊 Listen to this शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जबरदस्त तरीके से अवैध निर्माण कार्य जोरों पर है। हापुड़ में नई शिवपुरी चौक पर निर्माणाधीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण

शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
error: Content is protected !!