हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में दीपदान करने पहुंचा एक परिवार उस समय मौत के साए में गुजरा जब उनकी बोट का पेट्रोल खत्म हो गया और मोटर बोट करीब 6 किलोमीटर पानी के बहाव के साथ बहती चली गई। पेट्रोल खत्म होने की वजह से मोटर बोट पानी में बह गई। उसके साथ ही नाव में कोई पतवार भी नहीं थी जिसके चलते जलधारा के साथ बोट बहने लगी। इस बीच जंगल देखकर नाव में सवार लोगों के होश उड़ गए। हालांकि पेट्रोल इमरजेंसी बॉक्स का ताला तोड़कर पेट्रोल निकाला इसके बाद सभी वापस लौटे।
मामला सोमवार की रात का है जब पिलखुवा के मोहल्ला अचपल गढ़ी निवासी परिवार बृजघाट में पहुंचा और रात 8:00 बजे अजय पाल अपनी भाभी के लिए दीपदान करने के लिए मोटर बोट में सवार हुए। नाव में कुल सात सदस्य सवार थे। जैसे ही दीपदान के लिए वह गंगा के बीच में पहुंचे तो मोटर बोट का पेट्रोल खत्म हो गया। नाव में पतवार ना होने के चलते वह बहती चली गई। करीब 6 किलोमीटर तक नाव पानी की धारा के साथ बहती चली गई। बोट में सवार अमित ने बताया कि पेट्रोल इमरजेंसी बॉक्स में पेट्रोल रखा हुआ था लेकिन उस पर ताला लगा था जिसकी चाबी नाविक के पास नहीं थी। ऐसे में ताला तोड़कर पेट्रोल इंजन में डाला गया। इसके पश्चात इंजन स्टार्ट हुआ और वापस बृजघाट लौट आए। इस बीच भयंकर जंगल देखकर सभी के होश उड़ गए। साथ ही बिना लाइफ जैकेट के नाव में सवार श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए लेकिन वापस आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625























