हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में इस बार छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक समय पर मिल सके इसके लिए शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन की अनुमति के बाद टेंडर निकाल दिया गया है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक प्रकाशकों और मुद्रको के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा जिससे छात्रों को अप्रैल में पुस्तकें मिल जाएंगी। वर्तमान सत्र में किताबें सितंबर में स्कूलों तक पहुंच पाई जिससे छात्रों को काफी परेशानी हुई।
प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शासन द्वारा पढ़ने वाले करीब एक करोड़ 91 लाख छात्रों को सरकार पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिका उपलब्ध कराती है। ऐसे में छात्रों को समय पर पुस्तके मिल सके इसके लिए कक्षा चार से आठ तक के लिए टेंडर निकाला गया है। कैबिनेट मंजूरी के बाद एक से तीन तक के लिए भी जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209























