हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव डहाना में दुर्गाष्टमी पर्व पर सोमवार की रात झांकियां निकाली गई जिसमें मां काली की झांकी ने माहौल भक्ति के रंग में रंग दिया। भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां काली का आशीर्वाद लिया। काली ने इस दौरान जमकर करतब दिखाए। गांव ढहाना के साथ-साथ अन्य गांव के ग्रामीण भी ढहाना पहुंचे और मां काली के दर्शन किए। इस दौरान युवा शक्ति युवा टीम के अध्यक्ष ज्ञानेश सिंह राणा, विकास राणा, सोनू राणा, कपिल जोगी, राहुल कश्यप, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव हापुड़ ठाकुर भवेन्द्र सिंह सिसोदिया, धर्मेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव सौलाना में आयोजित विवाह समारोह ने अंततः अनोखी विदाई के साथ इतिहास रच…
Read more
























