
दहेज हत्या के आरोपी मां-बेटे गए जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दहेज पांच लाख रुपए न मिलने पर बहू को मार डालने के आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित एक महिला सहित 02 हत्यारोपियों(पति व सास) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पति अंकुर व सास मुनेश देवी निवासी ग्राम नानपुर गढ़मुक्तेश्वर हैं।
पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ के गांव बछलौता नेत्रपाल की बेटी रितिका की शादी गढ़मुक्तेश्वर के गांव नानपुर के अंकुर के साथ 7 माह पहले हुई थी।आरोप है कि दहेज में 5 लाख रुपए न मिलने के कारण उसके ससुरालियों ने रितिका को मार डाला।मृतका के पिता ने पुलिस रिपोर्ट में पति,सास,ससुर अतर सिंह, देवर नन्द आदि को नामजद किया है।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838


























