
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को बेचने के आरोप में गढ़ पुलिस ने एसपी के आदेश पर किशोरी की मां और खरीदने वाले अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ गढ़ स्तुति सिंह का कहना है कि एसपी के आदेश पर किशोरी की मां व आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी ने अपनी मां पर आरोप लगाया कि उसकी मां ने बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति को उसे ₹50,000 रुपए में बेच दिया जहां अधेड़ ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर पीड़िता अपने ताऊ के पास पहुंची जिसके बाद ताऊ भतीजी को लेकर जिलाधिकारी से मिले। जिलाधिकारी ने मामले में एसपी हापुड़ से बातचीत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























