👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव में तीन वर्षीय एक बच्ची में दिमागी बुखार की पुष्टि के बाद गांव फगौता में स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच में दिमागी बुखार फैलाने वाला मच्छर और लार्वा मिला है। राहत की बात यह है कि गांव में बुखार के 40 मरीजों में डेंगू, मलेरिया या जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि हाल ही में धौलाना क्षेत्र निवासी 3 वर्षीया बच्ची में दिमागी बुखार यानी जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी जिसके बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ही डेरा डाला हुआ है।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891





























