हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे पार्क में गुड मॉर्निंग ग्रुप द्वारा 26 जनवरी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया | रेलवे पार्क में गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने ध्वजारोहण किया और सभी देशवासियों को 26 जनवरी की बधाई दी | इसके बाद ग्रुप के सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया | कार्यक्रम के अतिथि डॉ राकेश शर्मा ने 26 जनवरी के मौके पर गुड मॉर्निंग ग्रुप और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी | इस दिन रेलवे पार्क के लिए खास बात यह थी कि रेलवे पार्क को खुले हुए आज पूरा 1 साल हो गया जिसके बाद ही रेलवे पार्क का विकास हुआ | कार्यक्रम का संचालन गुड मॉर्निंग ग्रुप के सचिव सत्येंद्र गौड़ (एडवोकेट) ने किया | इस मौके पर रामनारायण जिंदल, धर्मपाल बाटला, सतीश चंद्र अग्रवाल, आनंद त्यागी, सुरेंद्र गुप्ता (छोटेलाल),राकेश गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, श्याम सुंदर, गौरव गोयल, निम्मी गुप्ता, यशपाल तनेजा, पुनीत सराफ, सत्य प्रकाश जैन, इंदर कुमार, संजीव शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, रोमी सूरी, पुष्कर शर्मा, जितेंद्र जैन, योगाचार्य ललित कुमार, पवन गेरा, सरजीत सिंह चावला, रिंकू ढींगरा, सोनू आहूजा, सतीश बंसल, लेखराज अनेजा, अमरीश कुमार (बॉबी), विपिन गौतम, प्रमोद आदि उपस्थित थे |
केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























