👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध रूप से कई होटल संचालित है। वहीं डेढ़ सौ से अधिक होटल ऐसे हैं जिनके पास अग्निशमन विभाग की एनओसी ही नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि जनपद में 2,000 से अधिक फैक्ट्रियां भी मानकों के विपरीत चल रही हैं। मामले में अग्निशमन विभाग ने नोटिस भी जारी किए हैं। सख्ती न होने के कारण एनओसी नहीं ली गई है।
जनपद हापुड़ में छोटे बड़े लगभग 200 होटल रेस्टोरेंट संचालित है। इनमें से 25 ही ऐसे हैं जिन्होंने फायर विभाग से एनओसी हासिल की हुई है। ऐसे में 50 से अधिक प्रतिष्ठानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो ऐसे में किस तरह उस पर काबू पाया जा सकता है? यह सवाल बना हुआ है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























