छिजारसी टोल प्लाजा से मासिक पास धारक परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी सरकार की आनलाइन भुगतान सुविधा को ठेंगा दिखा रहे है जिस कारण छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन मालिक, जो मासिक पास धारक है, को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है औऱ उन्हें आनलाइन के स्थान पर टोल पर जा कर ही नकद भुगतान कर पास बनवा रहे है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के हजारों वाहन मालिक छिजारसी टोल प्लाजा के मासिक पास धारक है, जो पहले आनलाइन रिचार्ज करा लेते ते, परंतु अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं है और आनलाइन रिचार्ज के लिए 51 सौ रुपए अदा करने का मैसेज आता है, जबकि मासिक पास रिचार्ज 315 रुपए है। वाहन मालिक को छिजारसी टोल प्लाजा दफ्तर जाकर ही रिचार्ज कराना होता है, वह भी नकद रुपए देकर। अनेक वाहन मालिकों ने एनएचएआई को पत्र लिखकर मासिक पास की आन लाइन सुविधा दिलाने की मांग की है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748




























