हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई सोमवार को हो गई। राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभ मंडल में बने चक्रवात के प्रभाव से वर्षा बंद हो चुकी है। साथ ही वायुमंडलीय नमी में प्रभावी कमी आई है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापस लौटना आरंभ हो गया था। प्रदेश में औसत से 17 फीसदी कम बारिश हुई। छह अक्टूबर को लखनऊ समेत. प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों से पीछे हटा था। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नौ अक्तूबर को संपूर्ण प्रदेश से विदा हो गया। अब अक्तूबर के दूसरे पखवारे में रात का पारा गिरने लगेगा और गुलाबी ठंड महसूस होने के आसार हैं।
पश्चिमी यूपी में 672 मिमी. बरसात रिकॉर्ड अभी तक प्राप्त कुल आंकड़ों के अनुसार, मानसून ऋतु के दौरान प्रदेश में वर्षा सामान्य रही। मानसून ऋतु (1 जून-30 सितंबर) के दौरान जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में 799.2 मिमी. के औसत के सापेक्ष 29 फीसदी कम यानी मात्र 569.5 मिमी. वर्षा हुई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 672 मिमी. बरसात रिकार्ड हुई। यह औसत के सापेक्ष तीन फीसदी अधिक रही। इस अवधि में कुल 693.9 मिमी. के साथ वर्षा सामान्य रही। प्रदेश में कुल बरसात 17 प्रतिशत कम 619.3 मिमी. रही।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























