हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर श्रद्धालु पितरों का श्राद्ध करने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलता है जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और दिवंगत पितरों का तर्पण कर रहे हैं। निर्धनों को कपड़े, भोजन आदि दान कर रहे हैं।
भाजपा नेत्री व हापुड़ की वरिष्ठ समाज सेविका अलका निम सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर पहुंची जहां उन्होंने अपने पिता के समान ससुर का श्राद्ध किया और उसके पश्चात आरती स्थल के पास भंडारे का आयोजन किया जहां निर्धनों को भोजन कराया।
सोमवार को समाजसेविका अलका निम ब्रजघाट पहुंची जहां पहले उन्होंने अपने ससुर का श्राद्ध किया और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। गंगा मैय्या के दर्शन कर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान साक्षी, राजेन्द्र, अनीता, कपिल शर्मा, मनोज तिवारी, अनिल कोशिक, विष्णु नागर, विनय मिश्रा, प्रकाश पांडे, अमित मिश्रा, मोहन केवट आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























