
बंदरों ने 85 वर्षीय महिला पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर अब और आक्रामक हो रहे हैं जो राहगीरों पर लगातार हमला कर रहे हैं। अब एक और मामला सामने आया है जिससे लोगों में बेहद नाराजगी है। मामला शुक्रवार का है जब 85 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला पर पंजाबी कॉलोनी में बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई तो बंदरों ने उसे काटना और नोचना शुरु कर दिया। इसी बीच अन्य बंदर भी इकट्ठा हो गए। बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह महिला को बचाया। इसके बाद उसका उपचार कराया। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131





























