
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा जिला समिति में मिला खास पद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा में पहुंचते ही हर कोई साफ सुथरी छवि वाला हो जाता है विपक्षी दलों का यह दावा हापुड़ जिला भाजपा कार्यकारिणी पर सटीक बैठता दिखाई दे रहा है। भाजपा जिला समिति में कई ऐसे पदाधिकारी है जिन पर आपराधिक मुकदमे कायम है। जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के एक हिस्ट्रीशीटर को जिला मंत्री पद से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश हाई कमान तक जिला समिति को लेकर चर्चाएं हैं।
कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने गांव गालंद के नवीन तोमर की 15 जनवरी 2024 को हिस्ट्री शीट खोली थी। आरोपी पर विभिन्न संगीत धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से दो-तीन में वह बरी हो चुका है। हिस्ट्री शीट में पुलिस ने अंकित किया है कि आरोपी जमीनों से 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष की कमाई करता है।- जारी
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton



























