
इंडियन कंपनी की सेल्स अधिकारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, शासन को भेजा पत्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आइओसीएल यानी इंडियन कंपनी की जनपद की 14 गैस एजेंसियों पर आपूर्ति के मुकाबले स्टॉक के सत्यापन में गड़बड़ी मिलने के बाद सेल्स अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह ने बताया कि सत्यापन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर जिधिकारी ने कंपनी की सेल्स अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। एक दिन के स्टॉक के सत्यापन में इतनी गड़बड़ी मिली है।
डीएम अभिषेक पांडेय ने शासन में प्रमुख सचिव को पत्र भी भेजा है। सत्यापन में करीब 800 कमर्शियल और 1400 घरेलू सिलेंडर की फर्जी आपूर्तियां दर्शी गई है। पिछले दिनों एक गैस एजेंसी के संचालक ने मामले में पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मौखिक रूप से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद रविवार की शाम से लेकर रात करीब 11:00 बजे तक कंपनी की सभी 14 एजेंसी ने उनके गोदाम पर स्टॉक का सत्यापन कराया था। स्टॉक में कंपनी की सेल्स अधिकारी द्वारा एजेंसी पर पूर्ति को लेकर दर्शाए गए डाटा के मिलन में बड़ा अंतर मिला था। अनियमितता के बाद कार्रवाई तेज हो गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























