
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्मियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हर कोई राहत पाने के लिए ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने लगा है। बंदर भी अब पीछे नहीं है। मंगलवार को हापुड़ के जवाहरगंज में एक बंदर ने एक लीटर कोल्ड ड्रिंक गटक ली। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ सेकंड की इस वीडियो में बंदर हाथों में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लिए नजर आ रहा है।
हापुड़ के जवाहरगंज में मंगलवार को जब लोग सड़कों पर उतरे तो सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी पर बैठे बंदर के हाथों में कोल्ड ड्रिंक देख चौंक गए। उन्होंने देखा कि बंदर कोल्ड ड्रिंक गटक रहा था। एक लीटर की बोतल बंदर ने अपने हाथों में ली हुई थी जोकि चटकारे लेकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। यह वीडियो उन्होंने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























