हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा बाबूगढ़ थाने का निरीक्षण किया गया। जहां पर पुलिसकर्मियों से कानून संबंधी जानकारियां साझा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित चल रही जांच और क्राइम के ग्राफ को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से हथियारों का प्रदर्शन और उनको चलाने के कौशल की भी परीक्षा ली गई।

पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण के समय बॉडी प्रोटेक्टर आदि उपकरणों का सही उपयोग करने को लेकर भी एक मॉक ड्रिल चलवाई जिसमें पुलिस कर्मियों को अल्प समय में दंगा नियंत्रण बॉडी प्रोटेक्टर अपने बॉडी पर पहनने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को हर आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर और तैयार रहने के दिशा-निर्देश दिए।

Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941:

























