👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्निशमन विभाग द्वारा हापुड़ के स्कूलों, बैंकों आदि स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है. बुधवार को सीएफओ मनु शर्मा ने हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच में मॉक ड्रिल की जिसमें सभी को आग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि आग लगने की स्थिति में किस तरह फायर एग्जिट के जरिए निकला जाए और हालातों पर कैसे काबू पाया जाए? बैंक में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को सीएफओ ने दिशा-निर्देश भी दिए.
























