
गौरैया प्रहरी हस्ताक्षर अभियान में विधायक व छात्र हुए शामिल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गौरैया उड़ान टीम द्वारा सोमवार को चलाए गए गौरैया प्रहरी हस्ताक्षर अभियान में हापुड के विधायक व छात्र-छात्राए शामिल हुए और गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया।
हापुड के अटल गौरव पार्क में सोमवार को छात्र-छात्राओ के लिए “गौरैया की उड़ान टीम” द्वारा गौरैया के लिए कृत्रिम घर बनाने की एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया।कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को गौरैया के कृत्रिम घर बनाने सिखाए गए। विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने “गौरैया प्रहरी हस्ताक्षर अभियान” में भाग लिया।विलुप्त होती गौरैया को बचाने के संकल्प के साथ पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्य करने वाली टीम में ये छात्र अब “गौरैया प्रहरी” के रूप जाने जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण में गौरैया के महत्व के विषय में बताया और उन्हें कृत्रिम घरों को अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया व उनके गौरैया प्रहरी बनने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही टीम गौरैया की उड़ान को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक सहित दीवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसएसबी इंटर कॉलेज व विजेंद्र इंटर कॉलेज हापुड़,ए.के.पी इंटर कॉलेज ,एल. एन पब्लिक स्कूल,राम स्वरूप इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका विद्यालय चारों ब्लॉक्स से कुल 460 छात्रों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में टीम गौरैया की उड़ान से ठाकुर दिनेश सिंह, डॉ.रेणु देवी,प्रीति यादव,चारु यादव,शीतल सैनी,नीरव, भार्गव,वंश,लक्की रहे।मंच का संचालन संजय शर्मा व अंजू आज़ाद द्वारा किया गया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





























