हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार को लागू साप्ताहिक बंदी का मिला जुला असर नजर आया। इस दौरान कुछ दुकानें बंद दिखाई दी तो कुछ दुकानदारों ने कैमरा देखकर दुकानों का शटर गिरा दिया और यहां-वहां भागने लगे। बता दें कि हर रविवार को हापुड़ में साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जो कि नियमों को ताक पर रख और पुलिस-प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए दुकानें खोल लेते हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की चंडी रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड, रेलवे रोड पर जहां दुकानदार चोरी-छिपे दुकानें खोलते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582






























