हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिद्धार्थ नगर से लापता हुई किशोरी हापुड़ रेलवे स्टेशन से बरामद हुई जिसे आरपीएफ ने मेडिकल कराकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया जहां से परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रही थी। इसी बीच उसकी नजर प्लेटफार्म पर सहमी हुई बैठी 13 वर्षीय किशोरी पर पड़ी जिससे पूछताछ में पता चला कि वह अकेली है। पूछताछ करने के बाद किशोरी द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर आरपीएफ ने संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके पश्चात आरपीएफ ने मेडिकल कराया और किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया जहां से परिजन उसे अपने साथ ले गए। पिता का कहना है कि बेटी तीन दिन पहले घर से बिना बताए दिल्ली के लिए चली गई और वह रास्ता भटक गई। ऐसे में उन्होंने आरपीएफ का आभार जताया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























