नाबालिगा के साथ चार ने किया गैंग रेप, एक की हो चुकी है मौत, तीन दोषी करार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट हापुड़ न्यायधीश श्वेता दीक्षित ने पोक्सो से जुड़े एक मामले में आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर दस-दस हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्तों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
मामला वर्ष 2021 का है जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों ने एक 13 वर्ष की नाबालिगा के साथ इंख के खेतों में गैंग रेप किया। पीड़िता का भाई जब मौके पर पहुंचा तो अपनी बहन का शोर सुनकर वह नाबालिका की ओर दौड़ पड़ा जिसे देखकर आरोपी भाग खड़े हुए।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो हरेंद्र त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गांव अठसैनी निवासी अब्दुल पुत्र भुट्टो, रिहान पुत्र तशरफ, तसलीम पुत्र कल्लन तथा दानिश पुत्र तैयब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की सुनवाई न्यायालय में शुरू हुई। इसी बीच आरोपी दानिश की मृत्यु हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मंगलवार को आरोपियों को दोषी करार दिया और रिहान, अब्दुल व तस्लीम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!