
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज में शुक्रवार शाम एक किशोरी ने जनरल स्टोर पर बैठे अभय कुमार पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं जिसका उपचार जारी है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
























