
मेधावी छात्राओं का नकद राशि से सम्मान
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर का वार्षिक परीक्षाफल वितरण तथा मेधावी छात्राओ का सम्मान समारोह शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मनाया गया।विद्यालय की प्रत्येक कक्षा की टापर छात्राओ को संजय सिघंल टीका राम तेल वालो की स्मृति में संचालित छात्रवृत्ति मे ग्यारह सौ रूपए प्रदान किये गए। स्वर्गीय स॔जय सिंघल की पत्नी रेखा सिघंल, डाo रेखा जैन तथा सुरेश चन्द जैन ने छात्राओ को छात्रवृति की राशी प्रदान की। समारोह मे विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। विद्यालय की छात्राओ ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गान,हिन्दी, अग्रेजी मे भाषण आदि प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि रेखा सिघंल, डाoरेखा जैन, सुरेश चन्द जैन,विद्यालय प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने उच्च कीर्तिमान स्थापित करने तथा सफलता प्राप्त करने वाली बालिकाओ को बधाई दी तथा जीवन मे मेहनत से ओर अधिक सफलता प्राप्त करने के लिएआशीर्वाद दिया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा, खेल एंव अन्य प्रतियोगिताओ मे भी स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को पुरस्कृंत किया गया। समारोह मे मुकेश तोषनीवाल, सुमन बंसल, कुलदीप कुमार सहित विधालय का समस्त स्टाफ और बालिकाओ के अनेक अभिभावक उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























