तीन टूटते परिवारों को मिलाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में सक्रिय परिवार परामर्श केन्द्र सकारात्मक पहल करने में जुटा है जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र हापुड़ ने सार्थक प्रयास व प्रभावी काउंसलिंग कर टूट रहे तीन परिवारों को पुनः मिलवाया।

जिस कारण पति-पत्नी के टूटते हुए रिश्ते को बचाया जा सका। खास बात यह रही कि केंद्र की सलाह पर मतभेद दूर कर पति-पत्नी पुनः एक-दूसरे के साथ रहने के लिए हुए और उन्हें खुशी के साथ विदाई दी गई। यह केंद्र हाल ही में चार परिवार भी मिलवा चुका है।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर


























