
👁 3 views Views
पिलखुवा में चोरों का आतंक: घेर की दीवार में कूमल कर दो भैंसें चुरा ले गए बदमाश
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घेर की दीवार में सेंध (कूमत) लगाई और अंदर बंध, दो भैंसें चुरा ले गए।
घटना के वक्त परिवार के लोग पास के ही दूसरे घर में सो रहे थे। सुबह जब पीड़ित जाऊल हक घेर में पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो दोनों भैंसें गायब मिलीं। दीवार में बड़ा सा छेद देखकर उन्हें चोरी का पता चला। सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।




















