हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य 21 अक्टूबर 2021 को जनपद हापुड़ में मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं की समस्याएं, जनसुनवाई एवं महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के संबंध में जागरूकता शिविर में रहेंगी।
जनपद हापुड़ में मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत 21-10-2021 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी पीड़ित महिला की जनसुनवाई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के संबंध में बैठक करेंगी। सदस्य द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम व जागरूकता शिविर में भी प्रतिभाग करेंगी।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000





























