हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के चलते भाजपा हापुड़ जिला कार्यालय पर भाजयुमो की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने की व संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं प्रवासी के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र अवाना उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि सतेन्द्र अवाना ने समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी को समस्त भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता यंग इंडिया रन का आयोजन कर रहा है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि भाजयुमो उत्तर प्रदेश 12 जनवरी को सभी 96 सांगठनिक जिलों में यंग इण्डिया रन के माध्यम से 5 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। हापुड़ जिले में यंग इंडिया रन का कार्यक्रम सिम्भावली मण्डल में आयोजित किया जाएगा जो सिखेड़ा पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के कार्यालय से प्रारंम्भ होकर सिम्भावली किसान डिग्री कोलिज पर समाप्त होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से समस्त कार्यकर्ता अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएंगे। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अनिरुद्ध सिंह कस्तला, प्रशांत गौड़, पुनीत जाटव, जिला मन्त्री तरुण चौहान, कुश तोमर, गुड्डू प्रजापति, राहुल पंडित, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित, संदीप राणा, रोहित सिरोही, राजन बाल्मीकि, अंकुश शर्मा, यश त्यागी, आकाश त्यागी, रोमी, सुमित सिरोही, उज्ज्वल सोमानी आदि उपस्थित रहे।
गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट: 9410442142

























