हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीर कॉलोनी में मेरठ जनपद के थाना किला परीक्षितगढ़ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि इस दौरान आरोपी मेरठ पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
मोहल्ला निवासी आशु कलंदर के खिलाफ मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी वांछित चल रहा है जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला महावीर कॉलोनी में दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। बता दें कि शुक्रवार को ही रामपुर जनपद की पुलिस ने भी हापुड़ के सबली गांव में दबिश देकर महिला सिपाही की अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी सुजीत त्यागी को गिरफ्तार किया था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























