मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की हापुड़-मेरठ रोड पर एक स्कूल बस को रोककर दबंगों द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। दबंग ने एक नाबालिक छात्र को बेरहमी से पीटा। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ दबंग नाबालिक छात्र को पीट कर दबंगाई दिखा रहे हैं। इस दौरान पीड़ित छात्र हाथ जोड़ता रहा। पापा-बचाओ, पापा-बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन दबंगों को जरा भी रहम नहीं आया जिन्होंने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया।
मामला गुरुवार का है जब एक स्कूल की बस जैसे ही मेरठ क्षेत्र के हापुड़ मेरठ रोड पर पहुंची तो दबंगों ने छात्रों से भरी बस को रोक लिया और बस में पीछे की ओर बैठे छात्र के साथ गाली-गलौज कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बस में बैठे अन्य छात्रों में दहशत की स्थिति बन गई। इस दौरान छात्र करते भी तो क्या? अपने साथियों के साथ बस में चढ़े दबंग के आगे सब बेबस दिखाई दिए। इस दौरान आरोपी ने छात्र पर कोहनी और घूंसों की बरसात कर दी। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र हापुड़ के बताया जा रहा है।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739









  • Related Posts

    अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच ने मनाया होली महोत्स्व

    🔊 Listen to this अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच ने मनाया होली महोत्स्व हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की प्रमुख संस्थाओं में से एक अग्रवाल महासभा महिला मंच…

    Read more

    बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं

    🔊 Listen to this बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएंहापुड, सीमन (ehapurnews.com):बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के दूसरे दिन कि प्रतियोगिताओं कों आयोजन जेएमएस वर्ल्ड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच ने मनाया होली महोत्स्व

    अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच ने मनाया होली महोत्स्व

    बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं

    बाल क्रीडा प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभाएं

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

    प्लाटिंग के धंधेबाज ने औद्योगिक भूमि का आवास में कराया बैनामा

    प्लाटिंग के धंधेबाज ने औद्योगिक भूमि का आवास में कराया बैनामा

    शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

    शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

    लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

    लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!