धौलाना में मेरठ अपर आयुक्त ने सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में मेरठ अपर आयुक्त हिमांशु गौतम ने अधिकारियों के साथ समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। वहीं हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एसडीएम शुभम शर्मा, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी आदि अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने समस्याओं को सुना। इसी के साथ गढ़मुक्तेश्वर तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस के तहत लोगों की फरियाद सुनी गई।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























