बच्चों ने कविता पाठ कर दिया प्रतिभा का परिचय
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव गोयना के संस्कार केंद्र में अध्ययनरत बच्चों में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी की स्व० सुनय माहेश्वरी स्मृति में शनिवार को एक प्रतियोगिता कराई गई और तत्पश्चात प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं स्व राजकृपाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
बच्चों ने अंग्रेजी एवं हिन्दी के कविता पाठ द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस अवसर पर पिछले वर्ष के प्रशिक्षित बच्चों को मुकेश कुमार तोषनीवाल, शेषादेव सामल एवं विशाखा गोयल द्वारा N O I S के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
स्व० सुनय माहेश्वरी स्मृति प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को गाजियाबाद से आए अशोक माहेश्वरी , कांता माहेश्वरी एवं नीता तोषनीवाल ने उपहार भेंट किए। इस प्रतियोगिता में नर्सरी में प्रथम नैतिक, द्वितीय अभिनव एवं तृतीय कार्तिक रहे।के. जी.में क्रमशः वंश, माहिरा और तनुष एवं प्रथम में क्रमशः अराध्या,अवंतिका व मायरा का स्थान रहा।विजयी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर केन्द्र अध्यापिकाओं रविन्द्री,कोमल एवं चिंकी का पूर्ण सहयोग रहा।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























