Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पिछले दो वर्षों में औषधि विभाग ने 25 छापे मारे हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में 15 तथा 2023-24 में अब तक 10 छापे मारे गए हैं। इस अवधि में डेढ़ सौ से अधिक बार निरीक्षण भी किया गया है। 2022-23 में 156 नमूने लिए गए जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 89 नमूने लिए गए हैं। आपको बता दें कि औषधि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 और वित्तीय वर्ष 2023-24 में क्या कुछ कार्रवाई की गई है डालते हैं आंकड़ों पर एक नजर:-
हापुड़ में वित्तीय वर्ष 22-23 में विभाग ने 103 बार निरीक्षण किया, 156 नमूने लिए और 15 जगह छापेमारी की गई। इस दौरान 10 लाख तीन हजार 122 रुपए की औषधियां जब्त की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक हापुड़ में 59 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जबकि 79 नमूने लिए गए हैं। 10 जगह छापे मारे गए हैं और कुल 25,15,000 की औषधियां जब्त की गई है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























