हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना और संगीनपुर गांव के बीच रजवाहे के किनारे लाखों रुपए की दवाई सड़क पर मिली जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सोमवार की सुबह जब ग्रामीण उठे तो इलाके में दवाइयां बिखरी हुई देख सोच विचार में पड़ गए. हालांकि यह दवाइयां यहां कैसे पहुंची? इसका अभी तक जवाब नहीं मिल सका है.
रजवाहे के किनारे से होकर जब ग्रामीण गुजर रहे थे तो देखा कि सड़क पर, सड़क किनारे और कचरे में दवाइयां बिखरी पड़ी थी जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. इन दवाइयों को सड़क पर किसने फेंका? इसका कारण क्या है? यह अभी तक पता नहीं चल सका है. दवाइयों में विभिन्न प्रकार की गोलियां, कैप्सूल आदि शामिल हैं. मामले से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.























