हापुड़ में खुलेआम बिक रही है सैक्स टाईमिंग बढ़ाने की दवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दो ऐसे धंधेबाज है, जो आयुर्वेद के नाम पर सैक्स की दवाएं बेच कर नौजवानों को ठग रहे हैं और क्षेत्रीय अखबारों में छपने वाले विज्ञापनों में इन धंधेबाजों का नाम प्रकाशित हो रहा है।
इनमें से एक पिलखुवा के गांधी बाजार में गुप्ता मेडिकल स्टोर है, जो सैक्स टाईमिंग बढ़ाई के नाम पर दवा व क्रीम बेच रहे है और हजारों रुपए रोज की ठगाई कर रहे है। इन धंधेबाजों के ठिकानों पर नौजवानों की भीड़ लगी रहती है।
इन धंधेबाजों का दावा है कि सैक्स टाईमिंग बढ़ाने के लिए नौजवान दवा व क्रीम अवश्य लें। शुगर के रोगी भी दवा लें। पीड़ित लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील कुमार त्यागी से धंधेबाजों के ठिकानों की जांच करने और युवा पीढ़ी को पथ भ्रष्ट होने से रोकें और जांच करने की मांग की है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























