
चौकड़ायत मार्किट की दुकान की खरीद बेच में टैक्स की भारी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जब लोग अपनों के बीच बैठते हैं तो कहते हैं कि मेरा तो सारा काम काज व कारोबार नंबर एक में होता है और लेनदेन ऑनलाइन है या बैंक के थ्रू है यह कोई साबित नहीं कर सकता कि मैं नंबर दो का धंधा करता हूं। परंतु जब जीएसटी व पुलिस तथा अन्य विभागों की रेड पड़ती है तो बहुत कुछ खुलासा हो जाता है या जब काले धन के कुबेर प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो काले धंधे से कमाई गई काली कमाई की पोल खुल जाती है। अब ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है कि एक दुकान के एग्रीमेंट में 24 लाख रुपए नगद लेनदेन का उल्लेख किया गया है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित तहसील चोपला से चंद कदमों की दूरी पर अटल गौरव पार्क है और इस अटल गौरव पार्क के पास ही चौकड़ायत मार्किट है। इसी मार्किट में करीब 24 वर्ग मीटर में एक दो मंजिला दुकान है जिसका शटर सफेद रंग से पुता है और कभी इस दुकान में बिजली का सामान बिकता था। एक दलाल की मार्फत इस दुकान की बिक्री एक करोड़ 20 लाख रुपए में हुई है जिसका बैनामा सर्किल रेट पर हुआ है।
चौकड़ायत मार्किट की इस दुकान की बिक्री व लेनदेन का एक एग्रीमेंट ₹100 रुपए के स्टांप पर हुआ है जिसमें 24 लाख रुपए नकद के लेन-देन का उल्लेख किया गया है। मोटी धनराशि का नगद लेनदेन करना आयकर व प्रवर्तन निदेशालय के नियमों का घोर उल्लंघन है।
स्पष्ट है कि बाजार दाम से कम मूल्य पर दुकान का बैनामा हुआ है जिससे यह पता चलता है की दुकान की खरीद बेच में कालेधन को सफेद किया गया है और स्टांप शुल्क आयकर की भारी चोरी की गई है। यदि सरकार मामले की जांच कराए तो भारी राजस्व की प्राप्ति होगी।
# आयकर
# प्रवर्तन निदेशालय
# उत्तर प्रदेश सरकार
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















