
निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त गिरा राजमिस्त्री, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा में निर्माणाधीन मकान में चिनाई करते समय बुधवार की देर शाम एक राजमिस्त्री नीचे गिर गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने मिस्त्री का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मौहल्ला सोटवाली का 35 वर्षीय सतपाल राजमिस्त्री था। जो कुछ दिनों से गांव असौड़ा में एक व्यक्ति के यहां मकान निर्माण में काम कर रहा था। बुधवार की शाम व निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त अचानक नीचे गिर गया। आनन-फानन में वहां कामगार राजमिस्त्री को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व मृतक के परिवारजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। परिवारजनों ने निर्माणाधीन मकान के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा






























