👁 0 views Views
शहीद सरदार भगत सिंह को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव डहाना में शनिवार को भाजपा नेताओं ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 117वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया।
गांव डहाना में शनिवार को शहीद सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने बलिदानी सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरदार भगत सिंह का राष्ट्र के प्रति समर्पित था। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद के सिद्धातों को अपनाने का आह्वान किया।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

























