
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली की मढेया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के मानवाला निवासी शिवानी की शादी तीन वर्ष पहले गांव बदनौली की मढेया निवासी राजन के साथ हुई थी। राजन बैंड-बाजे में काम करता है। मामला सोमवार का है जब शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों को कहना है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी और मेरठ मेडिकल में उसका उपचार चल रहा था जबकि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस सीओ ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























