
बस व कैंटर की भिड़ंत में घायल व्यक्ति का कटा पैर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में वैष्णो देवी यात्रा के लिए जाती बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई थी। मामले में घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान पैर काटना पड़ा। हालांकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला पिपरानी निवासी श्याम सिंह ने बताया कि 24 मई को उनके भाई रामसरण अन्य गांव के लोगों के साथ बस में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर गए थे। 24 मई की रात करीब 3:00 बजे थाना हाफ़िज़पुर क्षेत्र में बस सड़क किनारे रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आए केंटर के चालक ने बस में टक्कर मार दी। चिकित्सकों को रामसरण का पैर काटना पड़ा। सीओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























