हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मंगलवार की दोपहर मेरठ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गणेशपुरा निवासी संजय उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























