रेलिंग से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित उपेड़ा के पास फ्लाईओवर पर मंगलवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला मंगलवार का है जब गांव उपेड़ा का रहने वाला मनोज मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे किसी काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर घर से संभावली के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव उपेड़ा के पास स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक रेलिंग से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























