हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया जिस के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा वंदे मातरम और देश भक्ति के गीत गाए गए। इसके साथ ही 1857 की क्रांति से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में कुंवारी ममता, लवी, सलोनी, सपना की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि ज्योति खुशबू, मंजू, निशा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य गार्गी चौहान ने छात्राओं को आजादी के महत्व और महानायकों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजुल सिंह, ममता तोमर, पूजा राय, शशि शर्मा, रीता मौर्य आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















