
आईजीआरएस पोर्टल प्राप्त शिकायतें का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें:डीएम
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड सरकार का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग शासन स्तर से की जाती है उन्होंने कहा कि पोर्टल पर जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें, जिससे सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंक उच्च स्थान प्राप्त कर सके। जिला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंक प्राप्त हो रही है उसमें जल्द से जल्द सुधार किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभागों में शासन द्वारा जो भी लाभार्थी परख योजनाएं संचालित हैं उनका लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिलना चाहिए।
जिला अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनका प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में अवश्य कराया जाए इसके लिए खंड विकास अधिकारी व ग्राम सचिव के साथ मीटिंग करके उन्हे निर्देशित करें l
बैठक के अंत में जिला अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा जिन विभागों की रैंक डी श्रेणी में है वह अपनी रैंक में सुधार लाए जिससे सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर जनपद की रैंक उच्च स्थान प्राप्त कर सके l
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनपद में आइजीआरएस पोर्टल पर जो भी शिकायत प्राप्त हो रही है उसका निस्तारण करने से पूर्व अपने उच्च अधिकारियों को निस्तारण आख्या से अवगत कराया जाए उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के उपरांत ही शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण करें शिकायत निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को फोन पर अवगत कराते हुए उसका फीडबैक भी अवश्य प्राप्त करें, शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के उपरांत ही फीडबैक रिपोर्ट दर्ज करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922
























